इरशाद खान, बरझर भाजपा के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर को मप्र राज्य वन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले दिनों उन्होंने भोपाल में पद की शपथ ली। गुरुवार को बरझर भाजपा मंडल ने डावर का स्वागत किया। इस दौरान रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। स्वागत रैली में बरझर, बड़गांव, रिंगोल, महेंद्रा, बोरकाआरा, कोठार के ग्रामीण पहुंचे और अपने चहेते नेता का स्वागत किया। रैली की शुरुआत बड़गांव रोड़ से हुई। रैली में डीजे पर कार्यकर्ता नाचते हुए चल रहे थे। रैली ने पूरे गांव में भ्रमण किया। जगह-जगह फूल बरसाए गए। इसके बाद फलों से डावर को तोला गया। गांव भ्रमण कर स्वागत रेली पंचायत प्रांगण पहुंची। जहां डावर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां डावर ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते किया। इस दौरान पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष परवाल, कमल सिंह कनेश, विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, नारायण अरोड़ा, भूपेंद्र डावर, बरझर सरपंच हिमसिंह बारिया, चंदूलाल साहू व बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। Post navigation कांग्रेस नेताओं ने भजन के माध्यम से शिवराज सरकार को जगाने का किया प्रयास आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 5 फरवरी को होगा