थांदला। Cynodent कॉन्फ्रेंस का आयोजन एएमए कन्वेंशन सेंटर अहमदाबाद में किया गया। उक्त समारोह का आयोजन डॉ अनमोल बगारिया, फाउंडर और अध्यक्ष, डॉ. आशीष चंद्रा को डायरेक्टर एंड वॉइस प्रेसिडेंट cynodent और भारत के जाने माने डेंटिस्ट डॉ. कमल बागड़ा , डॉ.सगरभी चंदानी, डॉ पियूष शिवहरे, डॉ. यश शर्मा, डॉ आर वेंकटा शुभ्रमण्यम l के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें देश भर के डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया व 200 से अधिक डॉक्टर्स ने खुद को नॉमिनेट भी किया। उक्त आयोजन में थांदला नगर की दंत चिकित्सक शिक्षण संस्थान, के. एम. शाह डेंटल कॉलेज एवम् हॉस्पिटल , बड़ोदरा में अध्ययनरत गोल्डी प्रदीप शाह जी ने भी हिस्सा लिया व दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्नातक छात्रा का अवार्ड भी प्राप्त किया। गोल्डी शाहजी की इस उपलब्धि पर परिजनों , सहपाठियों व मित्र जनों ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो गोल्डी शाहजी ने दंत चिकित्सा के प्रथम वर्ष एवं तृतीय वर्ष में यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। विगत वर्ष हीरोज ऑफ डेंटिस्ट्री आइडिया एवं Next Den Gen की ओर से भी गोल्डी शाहजी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड प्रदान किया गया था। Post navigation सांसद कप ट्रॉफी खेलकुद प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 का प्रथम चरण 28 दिसंबर अतिथियों ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, प्रतियोगिताएं देखने पहुंचे खेल प्रेमी