राज सरतालिया@पारा

जिनशासन में अक्षय तृतीया की बड़ी महत्ता होती है।जहाँ वर्षभर की तपस्याओं की पूर्णाहुति की जाती है। गुरुदेव पूण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वर जी मसा एवं वर्तमान गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर जी की कृपा से नगर की वरिष्ठ श्राविका निर्मला  अमृतलाल जैन के दूसरे वर्षीतप के आराधना की पूर्णाहुति आज अक्षय तृतीया पर अपने निजी निवास पर किया जाएगा। चूंकि लोकडाउन के चलते सभी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को प्रशासन के आदेशानुसार निरस्त कर दिए गए है। जैन ने बताया कि इस वर्षभर की तपस्या की पूर्णाहुति का पारणा गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर जी मसा की निश्रा में विधायक चैतन्य काश्यप द्वारा किया जा रहा था लेकिन कोरोना के कारण अपने घर पर ही गच्छाधिपति से मांगलिक प्राप्त कर पारणा करेंगे। क्योंकि धर्म बड़ा परंतु वर्तमान की परिस्तिथियों के चलते देशहित के लिए घर पर ही पारणा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *