आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में पुलिस दीदी के रूप में विभिन्न बालिका छात्रावास में जाकर छोटी छोटी बच्चियों की काउंसलिंग की गई। उनके रहन सहन ख़ान पान तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जानकारी ली गई । इस दौरान बच्चियों को चॉकलेट तथा बिस्किट भी वितरित किए गए। बच्चियाँ पुलिस के इस व्यवहार से अत्यधिक प्रसन्न नज़र आई तथा पुलिस दीदी ने आश्वासन दिया कि कोई भी समस्या आने पर तत्काल दिए गए नंबर पर फ़ोन करें, हम आपको त्वरित रूप से सहायता प्रदान करेंगे और पुलिस सदैव आपके साथ है। Post navigation हवेली के राजा गणपति बप्पा की चल समारोह निकालकर की स्थापना जन आक्रोश यात्रा आज करेगी अलीराजपुर में प्रवेश