आलीराजपुर | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के ग्राम उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में शिरकत की | हेलीपैड पर कांग्रेसी नेताओं ने उनकी आगवानी की |  यहां से वह सभा स्थल पहुंचे | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया और भाजपा सरकार की विकास यात्रा को निकास यात्रा बताई |

उन्होंने कहा आज भाजपा के पास पैसा, पुलिस और प्रशासन साथ मे है | आज प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन चुनौती बना हुआ है, मुझे प्रदेश की हालत को लेकर बहुत चिंता होती है | मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने लाखो युवाओं को रोजगार दिया है, मुख्यमंत्री सिर्फ झूठी घोषणाए करना जानते है | आज हम मध्यप्रदेश में निवेशक के मामले में पिछड़े हुए हैं, क्योंकि निवेशकों को प्रदेश की भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं है | वह यहां निवेश नही करना चाहते है | प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों ने प्रदेश के नौजवानो, किसानो और गरीब वर्गो का सत्यानाश कर दिया है |

प्रदेश का नौजवान  दर-दर भटक रहा

कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकाप्टर से हल लेकर निकलने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज को कलाकारी और नौटंकी दिखाना है तो वह मुंबई जाकर अदाकारी बताएं और मप्र का नाम रोशन करे | प्रदेश की जनता आपकी नौटंकी को अच्छी तरह से जानती है | आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगार होकर दर-दर भटक रहा है | हमको आने वाले समय मे मप्र के नौजवानों का भविष्य तय करना है | मैं प्रदेश के लिए लगा हुआ हूं, मैंने अपनी पूरी जवानी मप्र को समर्पित कर दी, मैं चाहता हूं कि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे | हमारी सरकार में हमने 15 महीने में अपनी नीति और नियत का परिचय दिया है | कमलनाथ ने कहा की प्रदेश की जनता सब देख रही है, मुझे शिवराज से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए | पेसा एक्ट तो एक धोखा है, यह तो दस साल पहले बनाया गया था, सही मायनो मे मप्र में पेसा एक्ट का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है |

ढ़ोल-मांदल और बासुरी यहां खिंच लाए

पूर्व मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा कमलनाथ को आदिवासी प्रतीक चिन्ह तीर-कमान, चुनड़ी, बासुरी भेट की तथा बंडी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया | सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैंने अपनी यात्रा आदिवासी अंचल उदयगढ़ से होली पर्व और भगोरिया से शुरुआत की है | मे आप सभी आदिवासी समाजजनों को भगोरिया एवं होली पर्व की शुभकामनाएं देता हूं | मैं आज कोई  राजनीतिक बात नहीं करने आया हूं, होली के शुभ पर्व पर आपके बिच त्यौहार मनाने आया हु |आपके ढ़ोल-मांदल और बासुरी मुझे यहां खिंच लाये है | उन्होंने कहा की यहां पहुंचने के बाद मेने देखा की आदिवासी समाज के लोगो में आपसी मेल और मोहब्बत कितनी है | सभा पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भगोरिया नृत्य कर रहे समूह दलों के बीच पहुंचे और उनके साथ ढोल-मांदल पर  जमकर नृत्य किया | इस दौरान कमलनाथ ने ढ़ोल भी बजाया |

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, कुक्षी विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल, पेटलावद विधायक वालसिह मेंडा, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, अलीराजपुर नपा अध्यक्ष सेना पटेल,  प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला प्रभारी प्रभू प्रकाश राठौड़, सह प्रभारी मधु हीरोडकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह डावर, झाबुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश राठौर, निर्मल मेहता, सुरपाल अजनार, खुर्शीद अली दिवान, जिपं सदस्य हजरीबाई अजनार, युवा नेता दीपक भूरिया, ज्ञानसिंह मुजाल्दा, कमरू अजनार, लईक भाई, कैलाश चौहान,भुरू अजनार, पुष्पराज पटेल, मोनू बाबा, हरीश भाभर, हुसैनी बोहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता एवं पंच-सरपंच उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *