गगन पांचाल। कल्याणपुरा जिले में नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत कल्याणपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है और सफेद पावडर को बेचने की फिराक में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने कल्याणपुरा के रायपुरिया रोड स्थित टेंपो स्टेंड से दो व्यक्ति श्यामू कटारा एव केनी भाबर को सफेद पावडर, ( ब्राउन शुगर ) का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया था जिन पर कल्याण पूरा थाने में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की गई की वे यह नाशीला पावडर कहा से खरीदा है तो उन्होंने कल्याणपुरा निवासी पल्लूसिंह गोयल और उसका भतीजा पवन गोयल का नाम बताया था । पुलिस ने इनकी खोजबीन शुरू की थी और देर शाम मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय के समीप उनको घर धरदबोचा । पुलिस को इन दोनो काका भतीजे के पास से लगभग 20 ग्राम सफेद पावडर ( ब्राउन शुगर ) बरामद कर लिया । पुलिस ने इन दोनो ही आरोपियों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है । फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है Post navigation यातायात के नियमों की जानकारी देने पहुंचा जागरूकता रथ धर्मान्तरण करवा रहे लोगो को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले , विहिप ने करवाया मामला दर्ज