थांदला। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (मध्यप्रदेश) जिला झाबुआ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष ठाकुर भैरू सिंह चौहान राष्ट्रीय संगठन मंत्री यशपाल सिंह बिलेसरी, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह चौहान सभी पदाधिकारियों की सहमति से भूपेन्द्र सिंह राठौर (जे के टायर शो रूम थांदला ) को झाबुआ जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। झाबुआ जिले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठन को नई ऊंचाइयाँ देने एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के परिवार के सदस्यो ने भूपेन्द्र सिंह राठौर को नियुक्ति पत्र दे कर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई देते हुए शुभाकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष ठाकुर भैरू सिंह चौहान राष्ट्रीय संगठन मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष जीवन सिंह जी तंवर मिलन सिंह चौहान अलीराजपुर शैलेंद्र सिंह चौहान, गजराज सिंह पवार, बजरंग सिंह चौहान राजेन्द्र सिंह राठोर राहुल प्रताप सिंह राठोर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। Post navigation कर्नाटक में हुई जैन संघ की हत्या पर आक्रोशित हुआ जैन समाज अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर जानी न्यायालय की कार्यप्रणाली