झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
इंसान को संसार मे रत्न तो लाखो मिले लेकिन धर्मरत्न नही मिला, घर तो लाखो मिले लेकिन सुख चैन नही मिला। अगर इंसान धर्मरत्न की प्राप्ति कर ले तो उसका जीवन सुखी हो सकता है। संसार में हमने घर हर स्थान पर बनाये लेकिन फिर भी हमे सुख शांति नही मिली, किधर मंजिल है, किधर तलाश है। सुख की तलाश में भी दुख हमारे पास आता जा रहा है। हमने कल्पना के कई महल बनाये, कल्पना साकार नही होती है तो वह दुख का कारण बन जाती है। यही कारण है कि हम सुख की तलाश में दुखी होते जा रहे है। हमें हमारी सोच छोटी नही रखना है। सोच छोटी रहेगी तो हम दुखी रहेंगे। जिस प्रकार हम भिखारी को दिए हुए पैसो का हिसाब नहीं रखते तो हम छोटे मोटे विवादित प्रसंगों को क्यो याद रखते है। आपकी सोच बड़ी रहेगी तो आप सुखी रहेंगे। श्रीराम भगवान का वनवास का दृष्टांत बताते हुए कहा कि श्रीराम से माता कैकई माफि मांगने आयी की बेटा मुझे माफ कर देना, तब श्रीराम ने कहा कि माता मुझे उस वनवास में भी 8 अनुभव मिले है जो कि शायद मैं राजा बनकर नहीं जान सकता था। पहला पिता का विश्वास, दूसरा लक्ष्मण का प्यार, तीसरा सीता का साथ, चौथा हनुमान की भक्ति, पांचवा दुश्मन के घर मित्र, छठा अपनी शक्ति का परीक्षण, सातवा दुश्मन का कभी कमजोर न समझना, आंठवा भरत के त्याग की अनाश्क्ति देखी कि भरत ने मेरे 14 वर्षो के वनवास के बाद भी इतना बड़ा राज्य मेरे आते ही त्याग दिया। महापुरूष ऐसे होते है जो दुख को दुख नहीं समझते उसमें भी सुख का अनुभव करते है। इसी प्रकार अगर आपकी सोच अच्छि रही तो आपका मनुष्य भव तर जाएगा। उक्त प्रवचन महावीर भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए राजेश मसा ने दिए। धर्मसभा को भारजी मसा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांटो में रहकर भी फूल सुखी है और महलो में रहकर भी इंसान दुखी है। हम सुखी रहना चाहते है तो हर परिस्थिति में रहो मस्त तो जीवन बन जाएगा प्रशस्त। आप विपरीत परिस्थितियां आने पर समझौता करोगे तो सुखी रहोगे, परिस्थिति का सामना न करो। हमे भी फूलो की तरह कांटो के बीच खुश रहना चाहिए। बामनिया में वर्तमान में शिरोमणी महाराज, प्रमिता महाराज, श्वेता महाराज, हर्षिता महाराज आदि ठाणा छह विराजित हैं।
Trending
- नानपुर में फ्लोरोसिस निवारण योजना के तहत बनाई गई टंकियों की नहीं हो रही सफाई
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नानपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ
- ब्लाक कांग्रेस झाबुआ की बैठक में नवीन नामावली वितरण एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति पर हुई चर्चा
- चंद्रशेखर आज़ाद नगर में बिना डिग्री के डॉक्टरों का खुला खेल, प्रशासन की भूमिका पर सवाल
- खेलो इंडिया बीच गेम्स के अंतर्गत दीव में समुद्र किनारे मल्लखंब होगा
- श्री विश्वमंगल सरकार तारखेड़ी के लिए 8वी पैदल यात्रा का स्वागत हुआ
- हिंदू बच्चों को सांता क्लॉज बनाने पर बजरंग दल ने ली आपत्ति, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
- मेवानगर पेटलावद में आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज के सानिध्य में बनेगा भव्य श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव मंदिर
- ग्राम बोरझाड जुवारी मार्ग पर मोटरसाइकिल और डंपर में हुई टक्कर में एक की मौत
- गांव में एक पंगत तथा एक संगत होना चाहिए, जिससे हमारी संस्कृति की रक्षा हो सकेगी : कैलाश अमलियार
Next Post