जरूरतमंदों के लिए ने बनाई ‘नेकी की दीवार’

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
जैन सोश्यल ग्रुप पेटलावद मैत्री एवं बामनिया के सेवा भावी युवाओं द्वारा जरूरतमंदों के लिए नेकी की दीवार का का शुभारंभ किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष चेतन कटकानी ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री द्वारा पूर्व में पेटलावद नगर में नेकी की दीवार बनाई गई है। इस दीवार को आज एक वर्ष पूर्ण हो गया है। आज उसकी वर्षगांठ पर बामनिया में नेकी की दीवार खोली जा रही है। नेकी की दीवार जरूरतमंदों तक वस्तुएं पहुंचाने का सरल माध्यम है। साथ ही सभी से निवेदन भी किया गया कि आपके पास अनुपयोगी वस्तुएं कपड़े, जूते, स्कूल बैग यहां पर रखकर जरूरतमंदों की सहायता कर पुण्य कमाए। नेकी की दीवार का शुभारंभ बामनिया सरपंच रामकन्या मखोड़ ने किया। कार्यक्रम में ग्रुप के उपाध्यक्ष रत्नेश मोदी, नितेश मूथा, शुभम गांधी, राहुल पटवा, भंवरलाल बाफना, विजय पटवा, सत्यनारायण शर्मा, राजेश सोनी, लोकेन्द्र चाणोदिया, संजय मुणत, पंकज भटेवरा, कपिल अग्रवाल आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।