एसपी अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद सुश्री सोनू डावर के मार्गदर्शन में थाना पेटलवाद थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल के नेतृत्व में क्षेत्र में चोरी की वारदात को रोकने व चोरियों को ट्रेस करने के लिए अभियान चलाया गया।

फरियादी वरसिंह पिता राणजी बारिया निवासी रामपुरिया के द्वारा चौकी बामनिया पर रिपोर्ट किया था की उसके खेत के कुएं में पानी की मोटर लगी थी जिसको दिनांक 28.04.2023 को चालू करने के लिए फरियादी गया था कि देखा कि स्टार्टर का तार खुला हुआ था और पानी की मोटर का पाईप टूटा हुआ था फिर कुएं में जाकर देखा तो कुएं के अंदर लगी पानी की मोटर नही दिखाई देने पर फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 346/2023 धारा 379 आईपीसी का पंजीबद्ध किया गया। चौकी बामनिया थाना पेटलावद पुलिस द्वारा आरोपी बहादुर पिता नाथू भाभर निवासी रामपुरिया से सघन पूछताछ करते अपने साथी सुनील पिता गणेश भाभर निवासी रामपुरिया एवं गोलू पिता पार सिंह मैढ़ा निवासी बैढ़दा मातापाडा के साथ कुएं से पानी की मोटर चुराना स्वीकार करने पर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गई पानी की मोटर कीमती करीबन 8000 रुपए की जप्त की गई।
चोरों की धरपकड़ एवं बरामदगी में उप निरीक्षक अशोक बघेल, प्रधान आरक्षक जोसेफ, प्रधान आरक्षक रविन्द्र, आर प्रीतम, आर लालसिंह का सरहनिया कार्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *