जय हिंद अभियान संग्राम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज़ाद स्मृति मंदिर में माल्यार्पण कर किया नमन

- Advertisement -

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। जय हिंद अभियान संग्राम फाउंडेशन महाराष्ट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव दीपक कुमार त्रिपाठी शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्मृति मंदिर पहुँचे। आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया मैं चन्द्रशेखर आज़ाद की कुटिया पर आकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझता ता हूं। मैं इस जन्म स्थली पर आया हूं, मैं अपने इस जीवन को सार्थक समझूंगा। कहीं न कहीं इतिहास के पन्नो में या इस देश में शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद को जो उचित स्थान मिलना चाहिए, शायद वो नही मिला है, क्योंकि इस देश को आजाद करवाने में दो दलों ने आगे कदम बढ़ाए थे। एक नरम दल और दूसरा गरम दल। गरम दल जिसका नेतृत्व शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद कर रहे थे। लेकिन मैं बताना चाहता हु कि अभी तक जो इन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए वो भी नहीं मिला है। मैं और मेरी जय हिंद अभियान की पूरी टीम उन्हें ये शहीद का दर्जा दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इसे हम करके रहेंगे और हम पूरे देशवासियों से अनुरोध करते है कि आगे आए। आप और हम सब मिलकर ये कार्य करेंगे। कहीं न कहीं क्रांतिकारी जो गुमनाम रहे हैं उन्हें हम आने वाली जनरेशन के लिए वह स्थान दिलाकर रहेंगे। क्योंकि इतिहास में क्रांतिकारियों को नजरअंदाज किया गया है। उसको हम सुधार कर शहीद का जो दर्जा है वो दिलाकर रहेंगे। हमारी जय हिंद अभियान टीम की ओर से भारत सरकार से मांग की जाती है कि जो शहीद क्रांतिकारी गुमनाम है उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए भारत रत्न से नवाजा जाए तो भारत रत्न भी अपने आप मे गर्व महसूस करेगा अगर चंद्रशेखर आज़ाद जी को भारत रत्न मिलता है तो। 

ऐसा क्यों, प्रशासन की ओर से किसी भी गरम दल के क्रांतिकारी को भारत रत्न नही दिया गया। क्या नरम दल के ही भारत रत्न के हकदार है। गरम दल के क्रांतिकारियों को क्या भारत रत्न नही मिलना चाहिए। अरे ये कोई भारत रत्न मांग नहीं रहे। इन्हें तो विश्व रत्न मिलना चाहिए। अगर आप शहीद चन्द्रशेखर आज़ादजी को या शहीद भगतसिंह जी को भारत रत्न जेसे पुरुस्कार से सम्मानित करते है तो बाकी चीजों का भी लोगों में गवर्नेंस जाएगा कि ये लोग कोंन थे और इन्होंने क्या किया है। 

– ये रहे मौजूद

जोबट नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष दीपक चौहान, वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन, घनश्याम पवार, विजय जैन, जयंती निगम आदि मौजूद रहे।