आरिफ हुसैन@ चन्द्रशेखर आज़ादनगर नगर में चोरो ने बीती रात नवगज सरकार की दरगाह शरीफ के परिसर के गल्ले के ताले तोड़ कर नगदी चुरा ले गए। दरगाह कमेटी के सदर इशाक मकरानी ने बताया कि कल गुरुवार की बीती रात में चोरो ने दरगाह के गेट व दरगाह के अंदर ओर बाहर लगे गल्ले के ताले तोड़ें गए। जिसमें रखे हजारों रुपए नगदी चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह जब दरगाह आए तब चोरी का पता चला । गल्ले में लगभग 10 से बारह हजार रुपये होंगे जो अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ चोरी को अंजाम दिया गया। जिले से डॉग स्कॉट की टीम को बुलवाया गया है। आज़ाद नगर पुलिस द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के दस विद्यार्थियों ने कक्षा 12 वी बोर्ड में 80 प्रतिशत अंक किये अर्जित विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को, जयस ने तैयारियों को लेकर की बैठक आयोजित, 34 गांव के युवा होगे वाहन रैली मे शामिल