विधायक कलावती भूरिया ने 2 करोड़ 72 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, आजादनगर
जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायतों में वर्ष 2019-20 में पंच परमेश्वर एवं 14 वित्त आयोग से मनरेगा अभिशरण से कुल 62 कार्य स्वीकृत किए जाएंगे, प्रारंभ करवाए गए। उक्त कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 72 लाख रुपए हैं। उक्त कार्यों के भूमिपूजन का शुभारंभ ग्राम पंचायत गेरूघाटी से किया जाकर ग्राम पंचायत गेरूघाटी एवं मेढ़ा में विधायक कलावती भूरिया द्वारा 15 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सीईओ मनोज निगम, सहायक यंत्री आरएस चौहान उपयंत्री ,ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत उदयगढ़ अध्यक्ष कमरू अजनार, कांग्रेस कार्यकर्ता लईक मोहम्मद, मदन डावर, राजू जायसवाल एवं ग्राम पंचायत गेरूघाटी सरपंच नानसिंह भूरसिंह ग्राम पंचायत मेढ़ा, शंकरसिंह दलसिंह समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
)