थांदला। विश्व स्तनपान सप्ताह पर मां पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग थांदला द्वारा दी गई नाट्य प्रस्तुति जिसमें महिलाओं को अपने शिशु को स्तनपान कराना, स्तन कैंसर से बचाव, व अन्य जागरूकता के मुद्दो पर नाट्य अभिनय द्वारा भी प्रस्तुति के माध्यम से समझाया गयाl इस अवसर पर सिविल अस्पताल थांदला के चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल राठौड़, डा . सिसौदिया, नर्सिंग अधिकारी व इंस्टीट्यूट के स्टाफ के साथ छात्राओ ने मिलकर विश्व स्तन पान सप्ताह मनाया l डॉ. अनिल ने स्तनपान से संबंधित जानकारी को क्षेत्रीय बोली भीली में बताने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत जरूरी है कि स्थानीय बोली में महिलाओं को जागरूकता ज्यादा समझ में आयेगी l कॉलेज संचालक जान्हवी भाबर ने बताया कि हमारा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि समाज में स्वास्थ को लेकर अधिक से अधिक जागरूकता बढ़े l Post navigation दीर्घ मासक्षमण (36) तपस्वी पुष्पा पगारिया की निकली जयकार यात्रा – संघ समूह ने किया बहुमान फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला में विद्यार्थी परिषद का शपथ विधि समारोह सम्पन हुआ