मयंक गोयल @राणापुर पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले की रफ्तार कम हो गई थी। लगा राणापुर में कोरोना मरीज का सिलसिला अब रुक जायेगा। लेकिन मंगलवार को सुबह एक साथ 7 मामले सामने आए और फिर अब दोपहर में राणापुर फीवर क्लेनिक पर लिए गए सेंपल में 3 लोग पाजीटिव मिले जिसमे सरदार मार्ग के रहने वाले 2 लोग, जो पिता-पुत्र है संक्रमित पाये गए। 47 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवा जिनका सरनेम राठौड़ बताया जा रहा है। वही एक मामला ग्रामीण इलाके से मिला जिसमे ग्राम पाडलवा के 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया जिनका सरनेम वसुनिया बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी COVID के प्रभारी लोकेश दवे ने दी। Post navigation जंगल में मवेशी चरा रहे बुजुर्ग का पैर से लगा घोंट की हत्या, पुलिस की तफ्तीश में 14 वर्षीय बालक ने बताई घटना पटवारी के साथ हुई लुट का जोबट पुलिस ने किया पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व लूट का सामान बरामद।