खुशाली उपाध्याय मुंबई में हुई राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से सम्मानित

May

अलीराजपुर लाइव 

राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला बाल विकास आयोग का वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं राष्ट्रीय रत्न अवार्ड समारोह मुंबई में आयोजित किया गया। जिसमें भारत भर से 23 राज्य से इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने शिरकत की। इसी कड़ी में इंदौर की खुशाली उपाध्यय को भी सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर कार्य एवं नो थैंक्स संस्था के माध्यम से कई जरूरतमंदों को मदद की जा रही है।

इसी को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग में राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं संस्था में इंदौर संभाग की महिला इकाई के संभाग अध्यक्ष के पद पर खुशाली उपाध्याय को मनोनीत किया गया । उक्त पद पर अशोक बलसोरा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने उक्त नियुक्ति की है । इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम जी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ रविंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राजपुरोहित, रास्ट्रीय सचिव नमन सिंह महाराष्ट्र, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अक्षता भट्ट मैम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के महिला इकाई की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रिता प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, उदयपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती पूजा राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती धापू बेन पाटीदार, संभाग अध्यक्ष डॉ ऋषभ जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चौहान, सीनियर सिटीजन जयंत बैरागी, इंदौर संभाग सचिव प्रियंका शर्मा, आकाश उपाध्याय, संगीता बलसोरा झाबुआ जिला अध्यक्ष गणपत सिंह ढकिया, जिला उपाध्यक्ष कमलेश परमार, जिला अध्यक्ष रेखा मावी सभी पदाधिकारियों ने संस्था से जुड़ने पर खुशाली उपाध्याय का स्वागत किया एवं वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।