अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
ग्राम के साहू परिवार ने पगड़ी कार्यक्रम में एक अनोखा रक्तदान शिविर लगाया जिसमें अन्य समाज को प्रेरणा तो मिलेगी वही जरूरतमंदों को रक्त मिलने में आसानी होगी। स्वर्गीय धवलालजी साहू की 13वीं (पगड़ी) कार्यक्रम 26 शनिवार को रखा गया, जिसमे जिले मेंै पहली बार पगड़ी कार्यक्रम में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 51 लोगों ने पंजीयन करवाया था परन्तु कुछ की दवाई चलने व कुछ लोगों का वजन कम से उन्हें ब्लड डोनेट करने से रोक दिया गया। इसके बावजूद करीब 33 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमे पुरूष 27 व 6 महिलाओं ने रक्तदान किया। साहू परिवार के 23 व गांव के बोहरा, पंचाल, प्रजापत समाज के 10 लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। स्व. माधवलाल साहू के पुत्र अशोक लाल साहू की पहल से ये एक अनोखा रक्तदान कार्यक्रम हुआ। इससे पहले जिला स्तर पर 25 लोगों ने ब्लड डोनेट किया था उसका रिकॉर्ड तोड़ कर एक छोटे से गांव में एक छोटी से पहल की शुरूआत कर 33 लोगों ने रक्तदान कर एक सराहनीय कार्य किया। ब्लड डोनेट प्रभारी डॉ.प्रेमप्रकाश पटेल व सीएमएचओ डॉ.प्रभार नानावरे के मार्गदर्शन में जिला हेल्थ ऑफिसर डॉ.डीएल सिसौदिया के नेतृत्व में जोबट ब्लड डोनेशन ग्रुप के अश्विन नागर, पियुष सोनी, कपिल राठौड़ का कार्य सराहनीय रहा। अलीराजपुर व जोबट से आए डॉ. अजहर अली, डॉ.राहुल जयसवाल, सुरेश कुमार मुणिया, अमोल बैंजामिन, रितेश चौबे, रितेश हरसोला, ज्योति अशोक, आजाद, कुंवर जैन आदि ने ब्लड डोनेशन के लिए लोगों से आगे बढ़कर लोगों की मदद करने की बात कहीं। इस दौरान अशोक साहू, बसंत साहू, उमेश साहू, बृजेश साहू, विक्रम साहू, पवन साहू ने ब्लेड डोनेट करने वाले तथा स्वास्थ्य विभाग का आभार माना।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर