जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
विविध क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के माध्यम से समाजसेवा करने वाली महिला शक्ति को ‘सावित्री गौरव राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। विगत दिवस नासिक में सम्पन्न सावित्रीबाई फुलेजी की पुण्य स्मृति में भारतीय पत्रकार संघ एआईजे द्वारा लगातार छठवे वर्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में देश विदेश की 60 प्रख्यात महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला शक्ति को उनके उत्कृष्ट कार्य मे सहयोग तथा प्रोत्साहन देने वाले जीवन साथी को भी युगल श्सावित्री ज्योतीराव गौरव राष्ट्रीय पुरस्कार से 5 कपल को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानितों को शिल्ड, प्रमाण पत्र, बुके के साथ शौर्य के प्रतीक साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन तथा प्रमुख अतिथि के रूप में शिक्षाविद सौ. वेदश्री थिगळे पुना, आईबीएन लोकमत मुंबई के विशाल परदेशी, महाष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र देशपांडे, एआईजे न्यूज एडिटर संदीप कसालकर मुम्बई, राज्य उपाध्यक्ष ज्योती सोनवणे, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई, यूथ चेयरमैन विक्की पंडित, अनिल सकपाल, एमएस शेख तथा शाहनवाज शेख ने संबोधित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सह प्रायोजक देवयानी एड विजन, मिनल कुलकर्णी, कृतिका मराठे, राजेश आंधले, अविनाश कांडेकर, हेमंत मराठे, सुहासिनी नाईक, वासंती जगदेव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भव्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन भावना ने किया। गौरतलब हैं कि एआईजे पत्रकार जगत के हितार्थ विविध प्रकार से सहयोग तथा सुविधाएं उपलब्ध कराता हैं। साथ ही समाजहित में विभिन्न आयोजन के तहत महिला शक्ति सम्मानए प्रतिभा सम्मान, पौधारोपण, देशभक्ति कार्यक्रम,सुगम संगीत, कवि सम्मेलन, मुशायरे, ब्लड डोनेशन, धार्मिक कथा आयोजन, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इसी के साथ ही अनेक वेबन्यूज तथा यू ट्यूब पोर्टल, कई समाचार पत्र के प्रकाशन आदि की गतिविधियां नियमित तौर पर देश के 20 राज्यो में अनेक स्थानों पर नियमित होती हैं। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आई टी सेल चेयरमैन अनवर बाबू ने दी।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *