अखिल विश्व गायत्री परिवार की मातृ शक्ति अखंड दीप श्रद्धा संवर्धन का आगमन हुआ, स्वागत किया

- Advertisement -

बरझर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की मातृ शक्ति अखंड दीप श्रद्धा संवर्धन यात्रा का ग्राम पंचायत बरझर में भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार से आया शक्ति कलश चंद्रशेखर आजाद नगर की 25 पंचायत में अभी तक भ्रमण कर गांव गांव युवाओं में जाकर नशा मुक्ति स्वच्छता पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक और देश को पॉलिथीन से मुक्त करने का संदेश दिया जा रहा है।

मातृशक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन यात्रा अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा माता भगवती देवी शर्मा एवं 1926 से निरंतर प्रज्वलित अखंड दीप के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष में 27 जनवरी 2024 से 17 अप्रैल 2024 राम नवमी तक देश भर में रथ यात्रा निकाली जा रही है। हरिद्वार से देश भर में शक्ति कलर्स भेजे गए जो गांव-गांव नगर नगर भ्रमण कर माता जी के जीवन चरित्र एवं पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा 1926 से निरंतर प्रज्वलित अखंड दीप के बारे में जन सामान्य को जानकारी देना साथ ही साथ समाज में नैतिक मूल्य की स्थापना अंधविश्वास एवं कृतियों का उन्मूलन एवं संस्कारों का अभिवर्धन करना है। बरझर में गायत्री परिजनों ने किया स्वागत यात्रा का ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।