आलीराजपुर। उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में नियमित रोस्टर अनुसार 20 दिसम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक प्राधिकरण दिनेश देवडा, न्यायालय अलीराजपुर द्वारा जिला जेल अलीराजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में बन्द महिला/पुरूष कैदियो के रहनें की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, पीने के पानी की व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा इत्यादि के संबंध में जेल अधीक्षक व्हीएस शरण से चर्चा की गई। उक्त चर्चानुसार जेल का भ्रमण कर बंद कैदियों से भी इस संबंध में जानकारी ली गई।
