जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर गरीब वर्गों को 551 कंबल वितरित कर दिलाया मानव सेवा करने का संकल्प

May

फिरोज खान (बबलू) ब्यूरो चीफ, अलीराजपुर

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन जिला मुख्यालय मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल एवं नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में सिनेमा चोराहा कांग्रेस कार्यालय के सामने बगीचे में सर्वधर्म के गरीब लोगों को कंबल ओर बच्चो को बिस्कुट वितरित किए। इस दोरान कुल 551 कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर जिलेभर के कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने ठोस, दूरदर्शी, ऐतिहासिक और नितिगत फेसले लिए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के 72 वे जन्मदिन पर हम उनके स्वास्थ्य ओर सफल जीवन की कामना करते है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व मे पिछले महीनों में ठोस, दूरदर्शी, ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी एवं नितिगत फेसले लिए गए है। प्रदेश के मिले खाली खजाने के बावजुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए अपने शपथ-ग्रहण के दो घंटे के भीतर ही किसानों की कर्ज माफी के वचन को पूरा कर दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेत्रत्व मे प्रदेश सरकार एक के बाद एक वादे पुरे कर रही है। विधायक मुकेश पटेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे कहा कि सरकार ओर उसके मुखिया कमलनाथ प्रदेश के चांहुमुखी विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर क्रत संकल्पित है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में प्रगति और खुशहाली का संदेश लेकर आई कांग्रेस की सरकार। मुख्यमंत्री ने कन्या विवाह की राशि को 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया हे। पेंशन की राशि भी बढाकर दी है। इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत सौ यूनिट बिजली की खपत पर, मात्र 100 रुपए बिजली बिल देने से लगभग 62 लाख हितग्राहियों को सीधा लाभ पहुंचा है। इंदिरा किसान ज्योति योजना के तहत अप्रैल-2019 से प्रदेश में 10 हाॅर्स पावर तक के कृषि पंपों का बिल आधा कर दिया गया है, जिससे 18 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष सेना पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने अल्प कार्यकाल में प्रदेशवासियो को कई महत्वपूर्ण सौगात दी है। जिससे प्रदेश के आमजन सहित गरिब वर्ग लाभांवित हो रहे है। मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश की तकदीर ओर तस्वीर बदलने का काम कर रहे है। कार्यक्रम को राधेश्याम माहेश्वरी, पर्वतसिंह राठोर, सानी मकरानी आदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जवाहर कोठारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, अनिल थेपडिया, राजेद्र टवली, सुरेश सारडा, मदन डावर, लईक भाई, नंदु पंचोली, सुरेश सारडा, झमराला भाई, भुरसिंह डावर, ललीत जेन, राहुल परिहार, अजहर चंदेरी, विधायक मीडिया प्रतिनिधी आशुतोष पंचोली, सोनु वर्मा, चितल पंवार, ईरफान मंसुरी, अनुप सोमानी, मंसुर मंर्चेंट, ब्रजेश खंडेलवाल, जितु देवडा, अंकित माहेश्वरी सहित बडी संख्या मे जिलेभर के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश राठौर ओर आभार राजेन्द्र टवली ने माना। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

 

)