जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर से अलीराजपुर जा रही पाइप लाइन लिकेज होने से लाखों गैलन पानी व्यर्थ बहा निकला। खंडवा बड़ौदा मार्ग पर ग्राम राजावाट के समीप गुजर रही पाइप लाइन से अवैध ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा पाइप लाइन को फोड़ दिया तथा उससे ईंट बनाने के लिए धड़ल्ले से पानी का उपयोग कर रहे हैं तो वहीं कुछ वाहन भी यहां धोने के लिए लाए जाते हैं। वहीं एक गाय पानी पीने के लिए पहुंची और इस स्थान पर गिरकर घायल हो गई। इसके बाद आज दोपहर अचानक पाइप लाइन फूट गया और पाइप से पानी फव्वारे की शक्ल में बहने लगा। लगातार पानी बहने से रोड पर पानी भर गया और बारिश जैसा प्रतीत होने लगा। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से आज लाखों गैलन पानी बह निकला। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation आका मौला की दुआ करने 45 किमी पैदल चलकर पहुंचे बोहरा समाज के युवा सुशासन दिवस पर महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने ली शपथ