पियुष चन्देल, अलीराजपुर = स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर में पुर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर समान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार आज महाविद्यालय में सुशासन दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अल्पना बारिया एवं समस्त कर्मचारियों ने अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके पश्चात प्राचार्य डॉ. बारिया ने सभी कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीयों के साथ विद्यार्थी भी उपस्थित रहें। Post navigation जिम्मेदारों की उदासीनता से पाइप लाइन से घंटों बहता रहा व्यर्थ पानी वाणी समाज में मनोनयन : राजेंद्र वाणी अध्यक्ष, जितेंद्र वाणी सचिव मनोनीत