गायत्री परिवार विश्व का प्रमाणित संगठन है – शर्मा

- Advertisement -

 पियुष चन्देल अलीराजपुर

———————-
गायत्री परिवार ट्रस्ट अलीराजपुर के ट्रस्ट मण्डल के पुनर्गठन के अवसर पर इन्दौर उपझोन से पधारे श्रीकृष्ण शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुये कहा कि गायत्री परिवार विश्व का एक प्रमाणित संगठन है। गायत्री परिवार ने व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला बना दी है। हमारे गुरूदेव सबको पारस बना रहे है। इसीलिये युग निर्माण योजना के सत्संकल्पों में 18 सुत्र पर कार्य किया जा रहा है। इसमें अंतिम सुत्र “हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा” है। हम अपनी बुराईयों को देखें और दुसरों की अच्छाईयों को देखें तो अपनी बात बनती चली जायेगी और सभी छोटे बड़े को सम्मान व प्यार दें। साथ ही उन्होंने कहा की,ट्रस्टी हम इसलिये बनें कि सारी व्यवस्था के कार्य का निर्वहन ठीक तरह से हो सके। अच्छे कार्यों की प्रशंसा होनी चाहिये। ट्रस्टी का दायित्व महत्वपूर्ण दायित्व है, उसे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाना चाहिये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इन्दौर उपझोन के श्रीकृष्ण शर्मा, नरेन्द्र जोशी, नवलसिंह पवॉर तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष अलीराजपुर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जी.एल. भाटीया थे। अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ परिजन एम.एल. राठौड़ द्वारा मंगल तिलक व पुष्पहार द्वारा किया गया। प्रज्ञा गीत श्री जी.एल. भाटीया व भुरसिंह भिण्डे द्वारा गाया गया।
इसके पश्चात् सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वानुमति से ट्रस्ट मण्डल का गठन किया जिसमें मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रणछोड़ राठौड़, सहायक प्रबंध ट्रस्टी श्री रतनलाल माली, ट्रस्टी सत्येन्द्र चौहान, ट्रस्टी जगदीशचन्द्र राठौड़, ट्रस्टी भुरसिंह भिण्डे को बनाया गया। इसी के साथ शक्तिपीठ की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिये चार प्रबंधन समितियों का गठन किया गया। जिसमें प्रथम समिति देवालय प्रबंधन समिति में प्रभारी-पुरूषोत्तम करमदिया, रूपचंद टवली, रामलाल माली, मांगीलाल माली, स्वामिनारायण माली, सुरेश राठौड़, नरेन्द्र राठौड़,  मीरा राठौड़,  कल्पना भाटीया,  मंजुला राठौड़, दुसरी समिति विधि एवं वित्त प्रबंधन में प्रभारी जगदीशचन्द्र टवली, बद्रीलाल राठौड़, दिपक राठौड़, रूपदेव राठौड़, तीसरी समिति संगठन प्रबंधन में प्रभारी पी.एस. अवास्या, जी.एल. भाटिया, संतोष वर्मा, बी.एस.वाघेला, शैलेन्द्र राठौड़ तथा चौथी समिति आंदोलन प्रबंधन समिति जिसके प्रभारी हेमेन्द्र चौहान, ओंकारलाल राठौड़, एम.एल.राठौड़, संतोषीलाल जैन, गणदेव राठौड़, दशरथसिंह गेहलोत, अनिल माली, प्रदीप राठौड़, श्रीमती गायत्री राठौड़,  गीता राठौड़, ज्योति राठौड़, शारदा राठौड़ व कुसुम राठौड़ को बनाया। इसी के साथ पॉच ट्रस्टी एवं आठ प्रबंध समिति के सदस्यों को मिलाकर 13 सदस्यों की कार्यकारिणी भी बनाई गई जो गायत्री परिवार ट्रस्ट के कार्यो को विधि सम्मत सम्पन्न करेगी। कार्यक्रम का संचालन शक्तिपीठ के व्यवस्थापक संतोष वर्मा द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ परिजन पी.एस.अवास्या के द्वारा किया गया।