शादी समारोह में अचानक चली गोली; 2 गम्भीर घायल; 1 की मौत

- Advertisement -

मुकेश परमार@ क्राइम रिपोर्टर

अब से थोड़ी देर पहले आलीराजपुर जिले के सोंडवा क्षेत्र में आने वाले ग्राम बड़ी उतावली में एक शादी समारोह में बंदूक से गोली चलने की घटना हो गई, जब गोली चली तो 3 लोग चपेट में आये, जिसमे से एक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शादी समारोह मे किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फेक के मारने पर विवाद हुआ था जिसमे गोली चलने पर 1 की मृत्यु व 2 घायल हो गये। दोनों को गम्भीरावस्था में गुजरात के छोटा उदयपुर ले जाया गया है। जिस व्यक्ति को गोली लगी वह गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी के कार्यक्रम में चीख पुकार मच गई। गोली चलते ही बारात में भगदड़ मच गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।