आलीराजपुर। अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा देशभर मे निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा बुधवार को जिला मुख्यालय से भारत जोड़ो उपयात्रा निकाली गई। यात्रा मे कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता पेदल मार्च करते हुए डीजे की देषभक्ति तरानो ओर हाथो मे तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। उपयात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं यात्रा संयोजक व विधायक मुकेश पटेल कर रहे थे। उपयात्रा मे कांग्रेस प्रभारी हेमंत पाल, जिला कांग्रेस कायर्कारी अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, कांग्रेस पदाधिकारी, पंच-सरपंच सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इंदिराजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रारंभ हुई यात्रा
उल्लैखनिय हे कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निदेर्षानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा जिले मे तीन दिवसिय उपयात्रा का आयोजन कर रही है। इसके पुवर् कांगे्रसी नेता ओर कार्यकर्ता स्थानिय बस स्टैण्ड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी स्मारक पर एकत्रित हुए। यहां पर नेताओ ने नारेबाजी करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पष्चात स्व. इंदिरा गांधी स्मारक से उपयात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दाहोद नाका स्थित टंटया मामा स्मारक पहुंची, जहां नेताओ ने टंटया मामा को पुष्पाजंली देकर नमन किया। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा मे नेता, आमजनो का अभिवादन स्वीकारते हुए चल रहे थे। नेता व कार्यकर्ता हाथो मे तिरंगा ध्वज ओर कांग्रेस का झंडा लिए चल रहे थे। तीन दिवसिय उपयात्रा अलीराजपुर से प्रारंभ होकर ग्राम आम्बुआ, जोबट एवं उदयगढ़ पहुंचेगी। पहले पढाव का रात्री विश्राम ग्राम आम्बुआ मे रहेंगा। यात्रा का समापन 18 नवंबर को ग्राम उदयगढ मे एक सभा के साथ होंगा। यात्रा 17 नवंबर को ग्राम आम्बुआ से सुबह दस बजे पुनः प्रारंभ होंगी, जो देर षाम तक जोबट पहुंचेगी।
