अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट
जिले के समस्त विकासखंडों में बंगाली झोलाछाप डॉक्टर जिले की जनता के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रहे है। जिला मुख्यालय के सोरवा नाका चौराह, चांदपुर नाका, दाहोद नाका सहित अलीराजपुर नगर के कई वार्डों एवं मार्गो में बंगाली झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लिनिक धड़ल्ले से संचालित कर रहे हैं। इस और जिला मुख्यालय अलीराजपुर के जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर नानावरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉॅक्टर अजहर अली, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रकाश ढोके बंगाली फर्जी डॉक्टरों पर आज तक कार्रवाई नहींकी इसी तरह जिले के आम्बुआ, नानपुर, जोबट, उदयगढ़, चन्द्रशेखर आजाद नगर, कठ्ठीवाड़ाए सोंडवा, उमराली, छकतला, बखतगढ़, चांदपुर, सोरवा, फूलमाल, कदवाल सहित जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में बंगाली झोलाछाप डॉक्टरों ने अपने क्लिनिक का जाल बिछाकर जिले की जनता के स्वास्थ्य के साथ जमकर खिलवाड़ करने में मशगुल है।
जोबट एसडीएम ने की कार्रवाई
गौरतलब है कि शनिवार को दोपहर 3 बजे जिले के विकासखंड उदयगढ़ में जोबट एसडीएम शारदा चौहान द्वारा अचानक सांई क्लिनिक पर अपने दल बल के साथ छापा मारा था। बताया जाता है कि कैलाश बैरागी नाम का एक फर्जी झोलाछॉप डॉक्टर उदयगढ़ मुख्यालय पर करीब पांच-छह वर्षो से सांई क्लिनिक फर्म के नाम सेे इलाज कर रहा था। एसडीएम द्वारा छापेमार कार्यवाही में भारी संख्या में ऐलोपेथिक दवाइयां भी जब्त की गई, क्लिनिक को सील कर फर्जी चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो होकर फर्जी चिकित्सक को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है।
एक तरफ जोबट एसडीएम द्वारा अपने विकासखंड में अवैध क्लिनिकों का संचालन कर रहे फर्जी एवं बंगाली चिकित्सकों को एक के बाद एक छापेमार कार्यवाही की जा रही है, परन्तु दुसरी तरफ जिला मुख्यालय पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई न कर पाना समझ से परे हैं। जब इस बारे में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर नानवरे से बात की गई तो उनका कहना था कि अब कार्रवाई शुरू की जाएगी। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी कब से कार्रवाई शुरू कर भोले-भाले आदिवासियों को इन फर्जी चिकित्सकों के चंगुल से बचा पाते हैं?
Trending
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश
- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन