इस ग्राम पंचायत के कांग्रेस सरपंच सहित उनके समर्थक हुए भाजपा में शामिल

छकतला। ग्राम पंचायत अट्ठा के वर्तमान कांग्रेस सरपंच नानजी पराड एवं उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है आने वाले समय में भाजपा में और भी लोग शामिल होंगे। इस बैठक में लोकसभा प्रभारी किशोर शाह, दिलीप चौहान हिंदु युवा जनजाति संगठन प्रदेश अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया,जिला महामंत्री नरिंग मोरी,मंडल अध्यक्ष गोविंदा अवासिया, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.