थाना उदयगढ़ में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

- Advertisement -

अमरसिंह वागुल, उदयगढ़ 

आज उदयगढ़ थाना मे थाना प्रभारी श्री अनसिंह भाबर के द्वारा ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया, जिसमे जिसमे थाना क्षेत्र में महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और अनुविभागीय अधिकारी sdop नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में आज उदयगढ़ थाना परिसर में महिला थाना ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ थाना प्रभारी अनसिंह भाबर ने फीता काटकर ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सीमा डावर के साथ पुरा स्टाफ उपस्थित रहा l महिला हेल्प डेस्क बन जाने से हर महिला अपनी समस्या को बता सकती है जिससे महिलाओ पर हो रहे अत्याचार को कम किया जा सकता है। इस हेल्प डेस्क के सुभारंभ से महिलाओ मै एक खुशी की लहर है इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक भेरू सिंह भिंडे प्रधान आरक्षक कंचनसिंह चौहान,आरक्षक तोलसिंह बामनिया,आरक्षक रणसिंह, आरक्षकअनिल, महिला आरक्षक संगीता सहित उपस्थित रहे।