कल्याणपुरा। मंगलवार देर रात को कल्याणपुरा में धर्मांतरण के आरोपी की शिकायत पर पुलिस ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया। साथ ही थाना परिसर मे हिन्दू संगठन के लोग भजन कीर्तन करते हुए धरने पर बैठ गए। वे पुलिस बाल की मौजूदगी मे रातभर बैठकर थाना परिसर मे भजन करते राज। आज दिन भी ये प्रदर्शन चालू रहेगा। दरअसल पिछले दिनों कल्याणपुरा थाने मे थाने मे धर्मान्तरण के मामले मे पांच लोगो पर एफ आई आर हुई थी लेकिन उसके बाद झेर गांव के लोगो ने हिन्दू संगठन के लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसलिए हिन्दू संगठन के लोगो पर भी मामला दर्ज हुआ था । इसको लेकर ये लोग थाना प्रभारी से नाराज हो गए और उनकी की गई कार्रवाई गलत बताते हुए पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए और थाने का किया घेराव। विरोध स्वरूप थाना परिसर में भजन कीर्तन शुरू कर दिया। पुलिस ने थाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। पेटलावद एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद थे। Post navigation “सबके राम सबमें राम”: ऐतिहासिक होगा पेटलावद में श्री राम जन्मोत्सव, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी दे रहे जगह-जगह निमंत्रण .. घर-घर जाकर महिलाओं को लाडली बहना योजना की दे रहे जानकारी