रितेश गुप्ता  @थांदला 

नगर परिषद द्वारा पूरे नगर में तकरीबन 35 किलोमीटर का डामर रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के दौरान नगर परिषद थांदला द्वारा अस्पताल चौराहे से लेकर पुरानी नगर पंचायत चौराहे तक भी, गुणवत्ता विहीन बने सीमेंट कंकरीट रोड के ऊपर डामर का कार्य किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा भी उन्हें बने डामर रोड का निरीक्षण किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि बीते वर्ष में महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज द्वारा लिए गए टिंडर के उपरांत अस्पताल चौराहे से नगर पंचायत तिराहे तक का रोड गुणवत्ता विहीन बनाया गया था, ऐसी स्थिति में ठेकेदार का पेमेंट रोक दिया गया, व आज इस रोड का पुनः निर्माण कर, भुगतान भी महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज ना करके पद्मावती कंस्ट्रक्शन कंपनी जो कि पूरे नगर में डामर रोड का निर्माण कर रही है को किया जाएगा। बंटी डामोर ने बताया कि गुणवत्ता विहीन कार्यों का भुगतान नहीं किया जाएगा व भविष्य में भी अगर किसी ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य किया गया तो ऐसी स्थिति में उनके भी भुगतान रोक भी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *