रितेश गुप्ता @ थांदला प्रदेश एवं जिला प्रशासन के आदेश अनुसार थांदला नगरीय क्षेत्र शुक्रवार शाम 6 बजे लॉकडाउन हो गया। शाम 5 बजे से ही पुलिस थाना थांदला का वाहन सायरन बजाता हुआ , नगर भ्रमण करता हुआ अंचल के ग्रामीणों को लोक डाउन की सूचना देकर 6 बजे तक बाजार से अपने गंतव्य को जाने हेतु आदेशित किया। एसडीओपी एमएस गवली भी मोर्चा संभालते हुए पूरे नगर में भ्रमण करते हुए दुकानदारों एवं ग्रामीण जनों को हिदायत देते हुए 6 बजे बाजार बंद करवाने हेतु निकले। हालांकि व्यापारियों ने स्वैच्छिक रूप से अपना व्यापार व्यवसाय बंद कर लोगों का समर्थन करते हुए नजर आए। बिना किसी अप्रिय घटना के पूरा नगर निर्धारित समय पर लोक डाउन हो गया। Post navigation जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए दिशा निर्देश, इन नियमों का करना होगा पुनः बना नगर परिषद तिराहे से अस्पताल चौराहे तक का रोड; गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदार को करना होगा नवनिर्माण का भुगतान