झाबुआ डेस्क। ग्राम कुंडला में जलमाता मरियम का ग्रोटो पर्व धूमधाम से मनाया गया। कैथोलिक चर्च कुंडला प्रागण से जुलूस निकाला गया। जुलूस में भील संस्कृति, ढोल मांदल के साथ युवक युवतिया नृत्य करती हुई जल माता गा्रेटो प्रांगण पहुंचे जहां समारोह पूर्वक मिस्सा पूजन प्रारंभ की गई। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक बिशप डा. बसिल भूरिया ने समाजजना एवं मरयम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि माता मरिया ने हमारे लिये आदर्श है। उन्होने संपूर्ण जीवन पवित्रता से जीते हुए ईश्वर की इच्छा पूर्ण की। हम भी अपने जीवन में सद्गुणो को अपनाएं। इस आगमन काल के समय प्रभू यीशू का अपने हृदय में, अपने घर में ,अपने समाज में स्वागत करने के लिए तैयारी करें । बडा दिन ईश्वरीय प्रेम, सेवा एवं शांति का पर्व बने। मिस्सा पूजा में बिशप भूरिया के साथ डायसिस के व्हीजी फा. पीटर खराडी ,झाबुआ डीनरी के डीन फा. स्टीफन व्हीटी, थांदला डीनरी के डीन, फा. अंतोन कटारा के साथ 22 पुरोहितों ने भाग लिया। कैथोलिक चर्च के संचालक फा. लारेंस पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने बिशप को उनके ग्राम अंतोनपुरा में प्रथम आगमन पर शाल व साफा बांध कर स्वागत किया। अन्य अतिथियों को स्वागत पल्ली के सदस्यों ने पुष्पहारों से किया। लिंबा मेडा के दल के सोजन्य से प्रसादी का वितरण हुआ। संगीत दल के बेंजामिन निनामा ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देकर प्रार्थना एवं मिस्सा को भक्तिमय बनाया। इस अवसर पर ब्रदर दीपक केस्पोटा एवं ब्रदर आनंद कुजुर, सिस्टर प्रशिला, मेरी कोलिन, पास्कल भूरिया, मुकेश डामोर, मनीष मेडा, अंतोन मेडा, अशोक मेड़ा, विजय मेडा, राकेश भूरिया, मल्लु भूरिया, सामवेल डामोर, सरोज मेडा, मोनिका, लीना मेडा आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन फा. जामू कटारा ने किया एवं आभार रावजी कटारा सचिव ने माना। उक्त जानकारी पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
Prev Post