रायपुरिया @-लवेश स्वर्णकार ग्रामीण क्षेत्रो में ग्रामीणों को प्राथमिक स्वाथ्य सुविधाए मुहैया हो सके इसी उद्देश्य से ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई है इन नियुक्तियों के बाद उपस्वास्थ्य केंद्रों पर अब प्रारम्भिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने लगी है गुरुवार को अलस्याखेड़ी ( रामनगर ) के उपस्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ डॉ. एम एल चोपड़ा तथा बीपीएम पृथ्वीपाल चुंडावत के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयेश स्वर्णकार ने विश्व केंसर दिवस का आयोजन किया जिसमे वहां मरीजो की NCD स्क्रीनिंग की गई (ब्लड प्रेशर और ओरल कैंसर की जाँच) तथा तंबाकू और धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों एवं केंसर से बचने के उपायों की जानकारी दी गई जिसमे लालू भाई पाटीदार , कन्हैया पाटीदार , कांतिलाल पाटीदार , मड़िया मचार , रामेश्वर पाटीदार आदि ग्रामीण मौजूद थे। इसी तरह से बीएमओ और बीपीएम के निर्देशन में समीपवर्ती ग्राम रातम्बा के उपस्वाथ्य केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हिमानी स्वर्णकार ने विश्व केंसर दिवस का आयोजन रखा यहां भी ग्रामीणों को कैंसर रोग के हानिकारक प्रभाव तथा बचाव के उपाय बताए गए। Post navigation पंचायत भवन पर धूमधाम से मना गणतन्त्र दिवस सरपंच ने किया झंडावंदन एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के गुंडों की थाना प्रभारी ने ली परेड