जीवनलाल राठौड़, सारंगी आखिरकार कोरोना वैक्सीनेशन के टीकाकरण की शुरुआत सारंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई। इस दौरान पहला टीका स्वास्थ्य कर्मी निशा बंसल को लगाया गया टीकाकरण के लिए 100 स्वास्थ्य कर्मी एवं महिला बाल विकास कर्मियों का चयन किया गया था। टीकाकरण सुबह 10 बजे से हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। टीकाकरण का शुभारंभ एमओ सुरेश कटारा ने महिला स्वास्थ्य कर्मी एएनएम निशा बंसल का हार फूलों से स्वागत कर अपने मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। टीकाकरण टीम में वैक्सीनेटर चंदा शर्मा, मंजुला पवार, मीना देवदा, जसोदा डाबी, कृष्णा डाबी, ममता मकवाना, कौशल्या वर्मा, संदीप मैडतवाल, सुपरवाइजर भरत निनामा, कंप्यूटर ऑपरेटर भगोरा, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी उपस्थित थी। Post navigation भाजपा का मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में कार्यक्रम अतिथियों ने बताया भाजपा का गौरवशाली इतिहास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई म पलटा, चालक की दर्दनाक मौत