रायपुरिया लवेश स्वर्णकार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत गुरुवार को अन्न उत्सव का आयोजन आदिम जाति सहकारी संस्था रायपुरिया मे किया गया इस दौरान सभी पात्र सदस्यों को राशन की दुकान से सस्ता अनाज वितरित किया गया उक्त परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच किलो खाद्यान 1 रुपये किलो की दर से तथा डेढ़ लीटर केरोसीन प्रति परिवार को निर्धारित दर से वितरित किया गया इसके साथ ही अंत्योदय कार्ड धारी को 31 किलो गेंहू के साथ 1 किलो चावल,1 किलो नमक ,3 किलो शक्कर वितरित की गई । इस अवसर पर नोडल अधिकारी खुसालसिंह चौहान,सेल्समेन हितेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे । उत्सव आयोजन की देखरेख के लिए अचानक पेटलावद एसडीएम आईएएस शिशिर गेमावत भी पहुचे । Post navigation अन्न उत्सव में हितग्राहियों को पीओएस मशीन के जरिये करवाया राशन वितरण माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह योजना के तहत बच्चों को गेहूं-चावल, तेल का किया वितरण