जितेन्द्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर जिले की आदिम जाति सेवा संस्था नानपुर की अंजदा साख संस्था में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना अन्न उत्सव के तहत लाभान्वित हितग्रहितो को आज गुरुवार नोडल अधिकारी रमेश चौहान द्वारा पीओएस मशीन से अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहते हितग्राहियों को राशन वितरित किया। जिसमे अजन्दा सरपंच सालम सिह डावर के साथ ग्राम के सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में साखा प्रबंधक मुक़ामसिह बघेल, सेल्समैन प्रमोद वाणी, सहायक मुकेश मोर्य की मौजूदगी में योजना का लाभ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *