राहुल पंचाल काकनवानी
भाजपा काकनवानी मण्डल प्रशिक्षण वर्ग शुभारंभ हुआ प्रथम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की रीति नीति के साथ चलते हुए कैसे अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए इस बारे मे बताया प्रथम सत्र की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश पंचाल ने की। इसके पश्चात हुए द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में जिले के जिला महामंत्री श्यामा जी ताहेड ने  *व्यक्तित्व विकास* विषय पर उध्बोधन दिया इस सत्र में कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाल जी भाभर के द्वारा की गयी, इसके बाद हुए तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में  *विषय भाजपा का इतिहास और विकास* पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय दौलतजी भावसार द्वारा जनसंघ से लेकर अभी तक के भाजपा के सफर को विस्तार से बताया इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमसू गणावा द्वारा की गई, इसके पश्चात भोजन सत्र सम्पन्न हुआ जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन ग्रहण किया गया भोजन सत्र के बाद शुरू हुए प्रशिक्षण वर्ग के चौथे सत्र में *विषय सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग* पर मुख्य वक्ता के रूप में आईटी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक अर्पितजी कटकानी ने कार्यकर्ताओ को सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बहादुर  डामोर द्वारा की गई।
प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन का पंचम और अंतिम सत्र में *भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा* विषय पर मुख्य वक्ता  जिला महामंत्री प्रफुल्लजी गादिय़ा द्वारा भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में बताते हुए हमारी संस्कृति के अनुरूप रहते हुए हमारी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की बात बताई गई अंतिम सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तानसिंह डामोर के द्वारा की गई
समस्त सत्र का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी और प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख रादु बारिया द्वारा किया गया, प्रशिक्षण में समस्त क्षेत्र के अपेक्षित कार्यकर्ता, मंडल कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *