18 राउण्ड में होगी गणना
झाबुआ। संसदीय क्षेत्र उप निर्वाचन के लिए मतगणना मंगलवार को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना के लिए शासकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज, झाबुआ में स्थित स्ट्राॅग रूम प्रातः 7 बजे सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार एवं डाॅ. अरूणा गुप्ता अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, प्राधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति में खोला जाएगा।लोकसभा उप निर्वाचन के लिए झाबुआ जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतो की गणना मंगलवार को होना है। मतगणना स्थल की व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुनिश्चित करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अरूणा गुप्ता ने मतगणना स्थल स्थानीय शासकीय पाॅलीटेक्नीक महाविधालय झाबुआ की व्यवस्थाएं देखी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मतगणना की तैयारिया पूर्ण हो चूकी है। मतगणना स्थल स्थानीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज झाबुआ में तल पर मीडिया रूम बनाया गया है। प्रथम तल पर स्ट्रांग रूम गणना कक्ष एवं कंट्रोल रूम बनाया गया है। मतगणना स्थल पर राजनैतिक दलों के मतगणना एजेन्टो की उपस्थिति में मतों की गणना की जाएगी। मतगणना18 राउन्ड में पूर्ण होगी। मतगणना के लिये विधानसभा वार 18-18 टेबल लगाई गई है। विधानसभा क्षैत्र थांदला की गणना 16 राउंड में, पेटलावद की 17 राउंड एवं झाबुआ की 18 राउंड में पूर्ण होगी। राउंड वार निर्वाचन परिणामो की घोषणा पाॅलीटेक्निक कालेज झाबुआ में की जाएगी। निरीक्षण के दोरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्जुनसिंह डावर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.अरूणा गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कक्ष में मोबाईल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
Trending
- नवरात्र के 7वें दिवस बीजासन माता का कालरात्रि के रूप में श्रृंगार
- राणापुर मंडल में दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान में 8 सत्रों में 85 कार्यकर्ताओं ने सीखी पार्टी की रीति-नीति
- आलीराजपुर में उमड़ा आस्था का सागर: 1100 कलशों के साथ भव्य चुनरी यात्रा, 551 मीटर चुनरी मनकामेश्वरी माता को समर्पित
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन
Prev Post
Next Post