विजय मालवी बड़ी खट्टाली । अलीराजपुर जिले के ग्राम खट्टाली के सबसे बड़े स्कूल ग्राउंड पर रविवार की सुबह कुक्षी व बड़ी खट्टाली क्लब के बीच फुटबाल मैच खेला गया। इस दौरान शुरुआती समय मे कई बार दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट में शानदार शॉट मारी मगर रक्षापंक्ति में मौजूद खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए गोल नहीं होने दिया। लेकिन कुछ समय बाद मैच में कुक्षी की टीम ने बढ़त हासिल की। इस रोमांचक मैच में कुक्षी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। बड़ी खट्टाली टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन कोई भी प्रहार गोल में तब्दील नहीं हो सका। Post navigation जिला जेल में बंदियों से मुलाकात के लिए गाइड लाइन जारी, इन नियमों का पालन कर मिल सकेंगे परिजन कुएं में दो लड़कियों की लाश से फैली सनसनी, हत्या या आत्म हत्या .? पुलिस की तफ्तीश शुरू