विपुल पांचाल @ झाबुआ

आदिवासियो को आत्मनिभ॔र बनाने ओर 100 % हस्त निर्मित एंव प्राकृतिक बेंबू दिया यानी बांस का दिया इस बार आनलाइन बाजार मे लांच होने को तैयार है .. आज इसका प्रोमो – पोस्टर जारी होते ही यह मेड इन झाबुआ बंबु दिया सोशल मीडिया पर हिट हो गया .. फैसबुक ओर ट्वीटर पर लोग इसे पसंद कर रहे है .. प्रोमो लेख मे उल्लेख किया गया है कि अभी बांस के दिये को बुक करने पर 31 अक्टूबर के पहले डिलेवरी कर दी जायेगी .. यह प्रयास आदिवासी समुदाय को उद्यमी बनाने का है पोस्टर मे लता निनामा का उल्लेख किया गया है ..सामाजिक काय॔कर्ता डाक्टर आनंद राय ने प्रोमो पोस्टर को ट्वीट किया जिसे कांग्रेस के दिग्गज नेता ओर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने रिट्वीट करते हुऐ लिखा कि ” बहुत शानदार ..चलाऐ इस अच्छे आइडिया को प्रमोट करते है ..तन्खा ने प्रोमो पोस्टर मे दिख रही आदिवासी उद्यमी लता निनामा के विचारो की प्रशंसा भी की ।

चीन की जगह झाबुआ को तरजीह देने का अवसर

मेड इन झाबुआ बंबु दिया यानी बांस का दिया ..ना सिर्फ 100 % प्राकृतिक है बल्कि एक अवसर भी है कि दीवाली पर चीन के सामानों का बहिष्कार कर झाबुआ के आदिवासी उद्यमीयों को बढावा दिया जाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *