लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ नौगावां स्थित हिंगलाज माता मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के प्रभारी मेघनगर के भाजपा नेता कमलेश दातला एवं पूर्व विधायक कलसिंग भाभर थे। इस अवसर पर आगामी विधानसभा उपचुनावों, पंचायत चुनावों एवं स्थानीय चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये जा रही जनहितैषी योजनाओं का आम जन तक लाभ पंहुचाने हेतु संकल्प लिया गया। बैठक को पूर्व विधायक कलसिंग भाभर ने संबोधित करते हुऐ कार्यकर्ताओं से पंडित दिनदयाल उपाध्याय एवं प्रधानमंत्री मोदीजी के आदर्शों पर चलकर अधिकाधिक जनहित में कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। सांसद महोदय गुमानसिंग डामोर द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की भी वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गयी। सभा को कमलेश दातला, मंडल अध्यक्ष रुपसिंग बारिया, जवसिंग बारिया, प्रकाश डामोर गेमलसिंग वाघेला आदि द्वारा भी संबोधित किया गया। बैठक में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की गयी। बैठक में नानालाल अमलियार, दीपाभाई मावी, अनिल सोलंकी, रामला भूरा एवं नोगांवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation भाजपा ने कामकाजी बैठक में एकमत होकर संगठन को मजबूत करने पर बनाई रणनीति लायंस क्लब ने कोरोना से बचाव के लिए वितरित किए जागरूकता पर्चे