रितेश गुप्ता, थांदला भारतीय जनता पार्टी मंडल काकनवानी जिला झाबुआ में जिला भाजपा के मार्गदर्शन में कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित काकनवानी मंडल के प्रभारी विश्वास सोनी, मंडल अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष थांदला बंटी डामोर, राजेश वसुनिया, बाबू निनामा, उदा वसाया, बहादुर डामोर, लक्ष्मण डामोर, मक्कन डामोर, भरत कटारा, सोहन सिंह सिंगार आदि उपस्थित हुए । बैठक में मंडल प्रभारी विश्वास सोनी, बंटी डामोर आदि ने उद्बोधन दिया। बूथ स्तर पर प्रभारी बनाकर टोली बनाकर कार्य करने की बात कही ।संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकमत होकर कार्य करने व एकमत होकर व्यवस्थित ढंग से संगठनात्मक कार्य को बढ़ावा देने की बात कही गई। Post navigation बस्तियों में दिया कोरोना जागरुकता का संदेश भारतीय जनता पार्टी नोगांवा मंडल की बैठक सम्पन्न