पीयूष चन्देल, अलीराजपुर
रविवार को मुस्लिम समाज के मोहर्रम पर्व (यौमे आशुरा) के मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा कोरोना वायरस के चलते प्रशासन की गाईड लाईन का पालन करते हुए अपने अपने घरो में आशुरे की नमाज अदा कर भारत देश में अमन शांति व वर्तमान में चल रही महामारी कोरोना वायरस को खत्म करने के लिये दुआए मांगी गई। वहीं प्रतिवर्ष यौमे आशुरा के दिन निकलने वाला शेरो का जुलूस भी लोकडाउन के चलते नहीं निकालकर शासन प्रशासन द्वारा दी गई गाईडलाईन का मुस्लिम समाज द्वारा पालन कर प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग किया गया। जिसकी प्रशासन द्वारा काफी प्रशंसा की गई। वहीं आलीराजपुर नगर में इस वर्ष कोरोना वायरस को लेकर नगर के मौलाना आजाद मार्ग, सुभाष मार्ग, आषाड़पुरा, दावलशाह, माली मोहल्ला, ताड़ गली, सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में इस बार ताजियों को ताजिया निर्माणकर्ताओं ने अपने अपने घरो के अंदर ही रखे। वहीं आशुरे के दिन समाज जन ने अपने अपने घरो में ही सबील (शरबत) बनाकर एक दुसरे के घर पर बाँटा गया। साथ ही साथ प्रतिवर्षानुसार ताजियों का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओ का इस बार कोरोना वायरस को लेकर दर्शानार्थी काफी कम दिखाई दिये। घरो पर ही पहुंचकर मन्नते उतारी गई।