रितेश गुप्ता थांदला आज ग्राम पंचायत खालखण्डवी के सामुदायिक वन अधिकार के गठन के लिए ग्राम बैठक का आयोजन किया गया जिसमे अध्यक्षता मुख्यकार्यपालन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में रखी गयी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पटवारी एवं ग्राम जन की उपस्थिति में बैठक सम्प्पन्न की गयी l ग्राम बैठक में सामुदायिक वन अधिकारों के ले कर चर्चा की गयी जिसमे वन अधिकारों को किस प्रकार संविधान के अनुसार प्राप्त कर सकते है तथा वनो का विस्तार करते हुए उसे संरक्षित करने की पहल भी सामुदायिक वन अधिकार समिति के माध्यम से किया जाना चाहिए आदि विषय पर चर्चा की गयी तथा आगामी 15 अगस्त को होने वाली ग्राम सभा में इस समिति के प्रस्ताव का दावा अध्यक्ष -सचिव की नियुक्ति के साथ प्रस्तुत करने सम्बन्धी भी चर्चाएं की गयी l जिसमे जनजाति विकास मंच के संजय भाबर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रावत , रिटार्यर्ड वन अधिकारी बापूसिंह हाड़ा, सरपंच बढ़िया , सचिव तकेसिंग नायक, ग्राम वरिष्ठ सिट्टू परमार, बाहदुर मईड़ा, सूरज आइडिया, तौलिया, राधु व अन्य उपस्तिथ थे l Post navigation ग्रामीण अंचल में भी पहुंच रहा है कोरोनावायरस पहले आया था पलवाड में अब जानिए कहा…? क्लीन एवं ग्रीन अभियोजन का संदेश देते हुए किया पौधारोपण