फिरोज खान@ आलीराजपुर Live जिसका डर था वही हुआ। जो जिला ग्रीन झोन में था वह अब बड़े हॉटस्पॉट की ओर अग्रसर हो रहा है। वजह साफ है कोरोना की चैन का लगातार बढ़ना। जो जिला कोरोना शून्य था अब वहां लगातार कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। बात आलीराजपुर जिले की है। दरअसल, यहां कोरोना मरीजो का मिलना जारी है। आलीराजपुर पीआरओ मनीष गुप्ता ने बताया आज आई कोरोना जांच सैम्पलों की रिपोर्ट में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव आए है। इसमे 3 जोबट, 2 खट्टाली, 2 आजादनगर व आलीराजपुर में 2 लोगो को कोरोना पॉजिटिव निकले है। इस खबर के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शासन और प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें हैं। कोरोना के जिले में प्रकोप को लेकर लोगों में भारी दहशत है। Post navigation कोरोनावायरस के संक्रमण ने जिले में फिर पकड़ा जोर; इन जगहों के 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव … covid-19 Effect: क्या..? झाबुआ जिले में लग सकता है लॉकडाउन; कल शांति समिति की बैठक के बाद होगी क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक …