जितेन्द्र वाणी, नानपुर कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लगातार छह दिनों से लॉकडाउन रहा नानपुर कस्बा आज फिर से अनलॉक हुआ। यह बंद मीडिया में अफवाहों के बाद किया गया था। आज बाजार खुलने से लोगों में हर्ष देखा गया, व सूने पड़े बाजारों में फिर से रौनक आ गई। गौरतलब है कि नानपुर छह दिनों से पूर्णत: बंद था और इसकी जानकारी कल व्यापारियों के एक दल ने कलेक्टर से रूबरू होकर अवगत करवाया। इसके बाद कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा कि नानपुर बंद होने का कोई भी आदेश पारित नहीं किया गया था, उन्होंने कहा कि बंद केवल कन्टेनमेंट एरिया के लिए है न की पूरे शहर के लिए हैं। इसके बाद जैसे व्यापारियों व नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई और आज शुक्रवार को फिर से नानपुर का बाजार खुला जिससे व्यापारियों व नागरिकों ने प्रशासन का आभार माना। व्यापारी व नागरिक प्रशासन के आदेशों का पालन करते नजर आए, सभी मास्क लगाए हुए थे, तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहे थे। वहीं नानपुर स्वास्थ्य केन्द्र में अभी तक 50 लोगों ने टेस्ट करवाया है। Post navigation पुलिस चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक में आगामी त्योहार सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक मनाए जाने की अपील आलीराजपुर जिले में जिसका डर था वही हो रहा; कोरोना की चैन फिर बड़ी; 9 कोरोना के नए कैस…