अशोक बलसोरा@ पारा
कोरोना वायरस के कहर से पारा झाबुआ जिले का नया हॉटस्पॉट बना है। यहां पहले से ही 22 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन किया गया है, लेकिन फिर भी यहां कोरोना के मरीज सामने आ रहे है।
अब होली चौक निवासी 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। डाक्टर केएस डुडुवे ने बताया पिछले दिनों महिला के सेम्पल लिए गए थे, आज उसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। एरिये को कन्टेन्टमेंट एरिया घोषित किया जा रहा है। महिला को आयसुलेशन वार्ड में रखा जाएगा और परिवार के भी सेम्पल लेकर क्वारींटीन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *