विपुल पांचाल@ झाबुआ Live अभी-अभी एक बड़ी खबर झाबुआ जिले से आ रही है जिसमें 4 चार लोग और कोरोना पॉजिटिव पाया गए। इसमे 1 झाबुआ की सिंचाई कालोनी में तो 1 कयडावद बड़ी का तो 2 पारा नगर के है। पारा में एक 23 वर्षीय युवक है जिसकी माता पहले से कोरोना पॉजिटिव है। वहीं एक अन्य महिला भी पारा में पॉजिटिव आई है जिसके पास में भी एक कोरोना मरीज था। कयडावद में एक 23 वर्ष का युवक पॉजिटिव आया है जो उस व्यापारी के यहां काम करता था जिसकी मृत्यु कल हुई है और झाबुआ शहर में सिंचाई कालोनी में 58 वर्षीय कर्मचारी जो कार्यरत है वह पॉजिटिव आया है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस एक चिंता का विषय है। बता दे कि प्रशासन अपनी ओर से पूरी सक्रियता बढ़ते हुए हैं, लेकिन एक के बाद एक करकर जिले में कोरोना पॉजिटिव निकल रहे लोगों के कारण प्रशासन की भी मानो नींद ही उड़ा दी है। हमारी सभी से अपील है कि एहतियात बरते और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करकर हाथों को बार बार सेनेटाइजर से धोवे ओर मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। Post navigation लीजिये झाबुआ में अब इस एरिये में कोरोना ने लगाई सेंध; 1 बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव … झाबुआ में फिर 1 युवक निकला कोरोना पॉजिटिव; पूरे महकमे में मचा हड़कंप ..