अशोक बलसोरा@ झाबुआ Live
पारा में कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज फिर एक बुरी खबर आई है।
डाक्टर केएस डुडुवे ने बताया पारा के सदर बाजार में रहने वाला एक 67 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया है। अब इनके पूरे परिवार को क्वारींटाइन किया जा रहा है और उनके सेम्पल लिए जा रहे है।
बता दे कि अनलॉक-2 में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी बढ़ रही है। इसकी सीधी सी वजह है लोगों का मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना। अब पारा को टोटल लॉक डाउन करने की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *